फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरिख में बनेगा अब सब डिवीजन आफिस

Thu, 28 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौैरिख में बिजली विभाग का आधुनिक सब डिवीजन आफिस बनेगा। फिलहाल 33 केवीए सब स्टेशन के कंट्रोल रूम का निर्माण तेजी से जारी है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की जद में आने से वर्षों पुराने जीर्णशीर्ण 33केवीए सब स्टेशन और कंट्रोल रूम को शीघ्र हटाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। एक्सईएन आरएन वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस वे के बगल में ही नए स्थान पर कंट्रोल रूम का निर्माण चल रहा है।

फिलहाल इस क्षेत्र को पांच और आठ एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रस्तावित योजना में यहां 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे और सकरावा में 33 केवीए सब स्टेशन बनते ही उसका लोड भी सौरिख से खत्म हो जाएगा। बताया कि रोड साइड में जिले का पहला आधुनिक सब डिवीजन आफिस एक साल में बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे की जमीन पर एक जेई और तीन कर्मियों के लिए आवास बनेंगे। निर्माणाधीन कंट्रोल रूम के पीछे यार्ड में 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें