फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्कूल चलो अभियान का आगाज, 13 बच्चों का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नए शिक्षण सत्र के पहले दिन नसरापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से बुधवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे मुख्य अतिथि सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कक्षा एक से आठ तक के 13 नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर उन्हें पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी किट प्रदान की गईं।
विज्ञापन


सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने कहा कि शिक्षा बच्चों के भविष्य को संवारती है और समाज को प्रगति के पथ पर ले जाती है। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। चौधरी ने अभिभावकों से भी शिक्षा का महत्व समझते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान, 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए 19 शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

पपेट शो से बताया शिक्षा का महत्व
प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और नामांकन गीत प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर कटरा की बालिकाओं ने स्वागत गीत से सभी का मन मोह लिया। शैली मिश्रा ने पपेट शो के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। इन प्रस्तुतियों ने ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

पांच उत्कृष्ट प्रधानाध्यापक सम्मानित
बीएसए संदीप कुमार ने सर्वाधिक नामांकन कराने वाले पांच प्रधानाध्यापकों गायत्री देवी, राजेश पाठक, राकेन्द्र कुमार सक्सेना, सुमनलता यादव और ब्रजेश कुमार को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सदर मधुलिका वाजपेयी और खंड शिक्षा अधिकारी छिबरामऊ आनंद द्विवेदी सहित एसआरजी तथा शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्नेहलता द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें