हाईवे किनारे स्थित कांशीराम कालोनी में पूर्व
माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल की अराजकतत्वों ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी और लोहे
के कई जंगले उखाड़ कर पार कर दिए।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के
प्रधानाध्यापक रामऔतार प्रजापति ने बताया कि अराजकतत्वों द्वारा आयेदिन
विद्यालय में तोड़फोड़ की जाती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने
कोई कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। पिछले दिनों अराजकतत्वों ने बाउंड्रीवाल
भी तोड़ दी। अब कालोनी के वाशिंदों ने उधर से रास्ता बना लिया।
लोग स्कूल
परिसर से होकर निकलने लगे हैं। बताया कि पिछले दिनों अराजकतत्वों द्वारा
स्कूल में लगे करीब आधा दर्जन लोहे के जंगले भी उखाड़ कर पार कर दिए गए। इस
मामले की कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। उधर, प्राथमिक के
प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर की सड़क की भी
अराजकतत्वों ने ईंट उखाड़कर पार कर दी।