सौरिख की ग्राम पंचायत सरायकायम से प्रधान पद के
प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा,
जिसमें गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अराजकतत्वों और असलहों के बल पर वोटरों
को भयभीत करने का आरोप लगाया गया है। कांकरकुई के प्रदीप कुमार और अवधेश
कुमार ग्राम पंचायत सरायकायम से प्रधान पद के प्रत्याशी हैं।
दोनों अपने कई
समर्थकों के साथ रविवार की सुबह कोतवाली में बैठक ले रहे डीएम से मिले और
ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोग असलाह लेकर
अराजकतत्वों के साथ लोगों में भय बनाकर वोट मांग रहे हैं। जानमाल की
सुरक्षा की गुहार लगाते हुए किसी भी समय अप्रिय घटना घटने की आशंका जताते
हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने सौरिख एसओ को मौके
पर जाकर दोनों पक्षों से बात कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।