स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने पूरे देश में अपने कई उपभोक्ताओं के एटीएम कार्ड बंद कर दिए हैं। माना जा रहा है कि पूरे देश में ब्लाक एटीएम कार्डों की संख्या लाखों में है। जल्द ही वह सभी को नए कार्ड इश्यू करेगा। बैंक की तरफ से बताया गया कि इतने सारे कार्ड ब्लॉक करने का फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया था।
एसबीआई शाखा प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि एसबीआई उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक की ओर से सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है। जिससे बैंक के उपभोक्ताओं की कार्ड डिटेल या अन्य जानकारियां चुराई न ज सके। जिन उपभोक्ताओं के कार्ड ब्लाक हुए हैं। जल्द ही सभी उपभोक्ताओं के कार्ड नए पासवर्ड के साथ जारी कर दिए जाएंगे।