Saurich CHC wins in rejuvenation scheme
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। प्रदेश की कायाकल्प योजना में सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने जनपद में बाजी मारी है। कायाकल्प की जारी सूची में सीएचसी सौरिख को प्रदेश में 54वां स्थान मिला है।
बुधवार को कन्नौज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख का प्रदेश में कायाकल्प योजना के तहत 54वीं रैंक प्राप्त होने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश के हर जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कायाकल्प योजना के तहत शासन स्तर से भेजी गई टीमों ने निरीक्षण किया था।
सीएचसी सौरिख में सितंबर 2019 को पहली इंटरनल एसेसमेंट, दिसिंबर 2019 को पियर एसेसमेंट एवं 10 अगस्त 2020 को एक्सटर्नल असेसमेंट की अलग-अलग टीमों ने कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण कर अपने अंक मिशन निदेशक को भेजे थे। जिसमें तीनों टीमों के आंकलन के बाद मिशन निदेशक ने प्रदेश स्तरीय रैंक सूची भेजी। जिसमें कन्नौज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ने 54वीं रैंक प्राप्त की।