फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ियां फूंककर कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
जाते समय हरी साड़ियों को जलाकर नारेबाजी करती कार्यकत्रियां व सहायिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर के मैदान में धरना-प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी साड़ियों को आग के हवाले कर गुस्सा जाहिर किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उग्र विरोध देख आसपास मौजूद पुलिस कर्मी भी इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन


आंगनबाड़ियों ने साड़ियों को जलाकर अपने आंदोलन की चेतावनी की हुंकार भर दी है। गुरुवार की देर शाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन उग्र हो गया। कार्यकत्रियों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत घर से विभागीय रंग की साड़ियों में आग लगाकर सरकार को चेतावनी दी। जिला कार्यवाहक सविता देवी ने कहा कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी न हुई तो आगे कड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें