फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर जारी, किशोर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
शहर के तिर्वा रोड पर दोपहर के समय धूप में भी कोहरे का नजारा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इन दिनों कड़ाके की सर्दी हो रही है। सुबह व रात के समय गलन से लोग परेशान हैं। लोग अलाव, हीटर से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि कोहरे की धुंध से लोग सुबह व शाम को परेशान रहे। जीटी रोड व दूसरे मार्गों पर चालक दिन के समय लाइट जलाकर निकले। ट्रेनें कुछ घंटों के अंतराल से चलीं। इससे सवारियों को दिक्कतें हुईं। वहीं सर्दी के चलते गुगरापुर के चचासंडा में एक किशोर की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सर्दी जानलेवा हो रही है। सर्दी लगने से बीमार किशोर ने सात दिन बाद दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में करीब पांच बच्चे बीमार हैं। इनका उपचार चल रहा है। सदर तहसील के गांव चचासंडा निवासी शांताराम के 13 वर्षीय पुत्र रामू को पिछले शनिवार को खेलते समय सर्दी लग गई थी। इससे वह बीमार हो गया। उसका फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में शव आते ही कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक रामू को सर्दी लगने से निमोनिया हो गया था। रामू पास के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें