फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित की शिकायत पर हॉटस्पॉट पहुंचे अफसर

विज्ञापन
थानाध्यक्ष से जानकारी लेते डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। बहादुरपुर मझिगवां के कोरोना पॉजिटिव युवक ने डीएम से राशन में दिक्कत की शिकायत की। इसके बाद डीएम और एसपी खुद गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

बहादुरपुर मझिगवां में 27 मई को युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। कोविड अस्पताल में फीडबैक के दौरान युवक ने डीएम राकेश कुमार मिश्रा से परिवार में राशन की दिक्कत बताई। उसने कहा किगांव में रह रहे परिजनों को खाने के लिए राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। गांव में आटा चक्की नहीं चल रही। डीएम ने एसडीएम को गांव पहुंचकर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी गांव पहुंच गए। जांच करने पर पता लगा कि गांव में आटा चक्की चल रही है। युवक के परिजनों के पास पर्याप्त मात्रा में राशन है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को निर्देश दिए कि बिना मास्क लगाए घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। भीड़ लगाकर खड़े रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। राशन, फल और सब्जियों की होम डिलीवरी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें