फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 504 ग्राम पंचायतें होंगी सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले की 504 ग्राम पंचायतें सैनिटाइज होंगी। शासन और डीएम के आदेश पर विभागीय अधिकारियों ने रणनीति बना ली है। प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी गांवाें को सैनिटाइज किया जाएगा। दवा के छिड़काव के साथ ही गांव में साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि दवा का छिड़काव कराने में 14वें वित्त आयोग की राशि खर्च की जाएगी।
कई गांवों में यह कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी गांवों में यह काम युद्धस्तर पर चल रहा है। ग्रामीण सफाईकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। 14वें वित्त आयोग अनुदान मद में उपलब्ध राशि से ग्रामीण इलाके की सड़कों, नाली, सामुदायिक भवनों, सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों, पुस्तकालयों, पंचायत भवनों, बाजार, बैंक, डाकघर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, पशु चिकित्सालयों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें