फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। मोहल्ला गोपाल नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल के पीछे स्थित गोपाल नगर निवासी आमिर की पत्नी सबा बेगम (24) की आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर घर आ गए। विवाहिता की मौत की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। मृतका के पिता सुलेमान निवासी गांधी नगर गुरसहायगंज ने बताया कि बेटी की शादी डेढ़ साल पहले आमिर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी के साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों ने बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय, मंडी चौकी इंचार्ज राजा दुबे व नायब तहसीलदार सौरभ यादव मौके पर पहुंच गए।
मृतका के पति आमिर ने बताया कि शादी के बाद से पत्नी की तबियत खराब चल रही थी। उसके गर्भाशय में गांठें थीं। इनका उपचार आगरा में चल रहा था। उपचार के दौरान सवा बेगम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें