फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। शादी के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत चार लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के लोहामढ़ गांव निवासी शोले सिंह पुत्र बबलू सिंह की शादी रायबरेली के थाना हरचंदापुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर डिघौरा निवासी सुर्जन सिंह की पुत्री गुड़िया के साथ जनवरी 2020 में हुई थी। गुरुवार शाम को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच की। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। पास में रस्सी पड़ी थी। अन्य जगह चोटों के निशान नहीं थे। मृतका के भाई ने पति शोले सिंह समेत ससुर बबलू सिंह, सास ऊषा सिंह, जेठ सत्यम सिंह पर बहन का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में बाइक, एक भैंस व एक लाख रुपये की मांग कर पुत्री को आए दिन प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि पुलिस मृतक के घर पहुंची तो विवाहिता का शव बेड पर पड़ा था। गर्दन पर निशान मिले हैं। शव के पास रस्सी पड़ी थी। अनुमान है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें