फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : बड़ी बहन को बेहोश कर छोटी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। माता-पिता के रिश्तेदारी में जाने पर पहचान के तीन युवकों ने विवाहित बड़ी बहन को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर छोटी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह लौटे दंपति ने बेहोश बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया और शुक्रवार को कोतवाली जाकर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी दंपति 22 जून को रिश्तेदारी में गए थे। घर पर दो बेटियां 22 वर्षं (विवाहित) और 16 वर्ष थीं। रात करीब करीब 11 बजे कामिल, आदिल और कल्लू घर पहुंच गए। तीनों युवकों का घर आना जाना था। कल्लू मिठाई लाया था, उसने बड़ी लड़की को मिठाई खिलाई। मिठाई में नशीला पदार्थ होने वह बेहोश हो गई। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
23 जून को सुबह दंपति रिश्तेदारी से लौटे। बड़ी बेटी के बेहोश मिलने पर छोटी से जानकारी ली तो उसने पूरी घटना बताई। पिता ने बेहोश बेटी को फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार पिता छोटी बेटी को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचा और कामिल, आदिल और कल्लू के खिलाफ बंधक बनाकर बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा रिपोर्ट कराया।
विज्ञापन

कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उसकी पुत्री घर में लेटी थी। बीस जून की रात सुजानसराय निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद, नसीम पुत्र अकबर उसके घर पर घुस आए और पुत्री को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे।
शोरगुल सुन वह जाग गई, इस पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें