कन्नौज। तहसील समाधान दिवस में 59 फरियादियों ने अपनी शिकायतें कर निस्तारण कराए जाने की गुहार लगाई। तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस से गायब चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई हुई शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं। ताकि शिकायत करने वाले ग्रामीणों को बार-बार दौड़ना न पड़े।
तहसील समाधान दिवस में विकास विभाग की 11, पुलिस विभाग से आठ, राजस्व 27, चकबंदी चार, सर्वे विभाग तीन, नगरपालिका दो, विद्युत विभाग एक, कृषि विभाग एक, एलडीएम एक, स्वास्थ्य विभाग से एक शिकायत आई। तीन शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस से गायब रहने पर आबकारी निरीक्षक, एडीओ पंचायत जलालाबाद, एडीओ पंचायत गुगरापुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार ने निर्देश दिए कि शिकायतों का समय अवधि में निस्तारण कराएं। इस दौरान तहसीलदार अरविंद कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।