फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल से कर रहे शिकायत, समस्या जस की तस

विज्ञापन
samadhan day - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। थानों में आयोजित समाधान दिवस से लोगों को कितना लाभ मिला, इसकी बानगी शनिवार को शेखाना मोहल्ले के किसान के प्रार्थना पत्र में देखने को मिली। किसान की 20 साल पहले पुलिस लाइन निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी। उन्हें अब तक मुआवजा न मिला। इस दौरान उन्होंने कई अधिकारियों से शिकायत की लेकिन 20 साल से अधिकारी सिर्फ उनका प्रार्थना पत्र ही देखते आ रहे हैं। समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में लगे समाधान दिवस में कोतवाल आलोक कुमार दुबे शिकायत सुन रहे थे। तभी शेखाना मोहल्ले के 70 साल के बुजुर्ग करन सिंह प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर वे मायूस हो गए। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले पुलिस लाइन निर्माण के लिए उनकी एक एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित की गई थी। जिसका आजतक मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह 2009 से बसपा सरकार में शुरू हुए थाना दिवस से लेकर आजतक प्रार्थना पत्र दे रहे है।
कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर में रहने वाली छात्रा गीता सक्सेना ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि नौकरी का लालच देकर उनसे व उनकी सहेलियों से एक महिला ने 12-12 हजार रुपये ठग लिए थे। नौकरी न मिलने पर कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बालायपुल निवासी फैयाज ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी खुशनुमा लापता हो गई। कई बार पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र, लेकिन पुलिस पत्नी तलाशने में असफल है। कोतवाली प्रभारी ने गुमशुदगी दर्ज कर जल्द पत्नी तलाशने का आश्वासन दिया है।
छिबरामऊ। समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से जुड़ीं तीन शिकायतें आईं, किसी का निस्तारण नहीं हो सका है। यहां जयप्रकाश शर्मा, राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित, कौशलेंद्र दुबे, विजयकांत शुक्ला, राजदीप आदि मौजूद रहे। (संवाद)
तालग्राम। शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में मात्र चार फरियादी ही आए। चारों शिकायतें राजस्व से जुड़ीं थी। निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। यहां दरोगा धीरेंद्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)

samadhan day- फोटो : KANNAUJ

samadhan day- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें