फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में बुराई के खिलाफ एकजुटता की ली शपथ

विज्ञापन
सरदार पटेल की जयंती पर शपथ दिलाते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह साथ में एएसपी विनोद कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता-अखंडता का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई। उन्होेंने कहा कि समाज में फैली विसंगति को एक व्यक्ति नहीं समाप्त कर सकता। एकता के बल पर बड़ी से बड़ी मुश्किल को पलक झपकते हल किया जा सकता है। इसी को जेहन में रखकर कलक्ट्रेट, पुलिस आफिस व सरकारी कार्यालयों में एकता-अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकता व मजबूत संकल्प से बड़ा से बड़ा काम आसान हो जाता है। इसी तरह सदर एसडीएम गौरव शुक्ला, सीडीओ आरएन सिंह ने विकास भवन सभागार, सदर बीडीओ धर्मेद्र सिंह ने अपने कार्यालय में शपथ दिलवाई। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस कार्यालय स्थित परिसर में पुलिस अफसरों व कर्मियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया था। उन्होंने पुलिस अफसरों व कर्मियों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें