फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए होगा मुकाबला

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह राठौर व रामचंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार दीक्षित व फहीमुज्जमा खां में आमने-सामने का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

महासचिव पद पर निवर्तमान महासचिव ललित प्रताप सिंह, चंद्रजीत यादव, संदीप चौहान, राजीव दीक्षित, सह सचिव प्रशासन पद पर शिव प्रकाश यादव, धीरज तिवारी, अंकुर मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर राजीव बाथम, रामबाबू शाक्य व अजीत प्रताप सिंह में टक्कर होगी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पर श्याम सिंह भारतीय, अमित दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर विनीत चतुर्वेदी, सह सचिव प्रसारण पद पर विशाल दुबे, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अंजू पटेल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रमोद कुमार दुबे, जूनियर कार्यकारिणी सदस्य पद पर मो. अजीम, रजनेश कुमार शाक्य, कृष्णकांत त्रिपाठी, प्रदीप कुमार यादव, जितेंद्र बाथम व गुलाम हुसैन का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि दो नवंबर को आपत्ति व नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन नवंबर को नाम वापसी व सात नवंबर को मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया में राजीव सिंह राठौर, दफेदार, आरएन तिवारी, विजय त्रिपाठी सहित सभी चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें