थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के सभी थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम और एसपी ने तिर्वा कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
शनिवार को कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। डीएम ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ शिकायतें सुनीं। सात शिकायतों में एक का निस्तारण हुआ। वैसापुर पट्टी और फगुआ गांव में तैनात लेखपाल गैरहाजिर मिले। दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।
गुरसहायगंज कोतवाली में एएसपी विनोद कुमार ने कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक के साथ शिकायतें सुनीं। सदर कोतवाली में एसडीएम शैलेष कुमार से12 फरियादियों ने शिकायतें कीं। इनमें दो का निस्तारण कर दिया गया। तालग्राम थाने में सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने शिकायतें सुनीं। यहां पांच फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं।