फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मौत के एक साल बाद नौ बीघा भूमि का कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। युवक की मौत के एक साल बाद नौ बीघा भूमि का बैनामा कराने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर भूमि का बैनामा करा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं, बैनामा लेखक और पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्राम शरीफापुर निवासी रामजी कटियार ने कोर्ट में दायर किए वाद में बताया कि छोटे भाई अनिल उर्फ पप्पू की नौ सितंबर 2023 में मृत्यु हो गई थी। भाई की मृत्यु के एक साल बाद नौ सितंबर 2024 के सदर क्षेत्र के मोहल्ला फर्श निवासी मंजूरानी पांडे ने फर्जी तरीके से बैनामा पति करुणाशंकर, बैनामा लेखक श्याम बहादुर के सहयोग से अलग-अलग गाटों की करीब नौ बीघा भूमि का फर्जी बैनामा करा दिया।
इसके लिए मंजूरानी ने भूमि का बैनामा रामदर्शनी, प्रेमचंद्र और संजीव कटियार को एक मार्च 2019 में कराया, जब वह भूमि को जोतने पहुंचे तो बैनामा होने की जानकारी हुई। तहसील पहुंचकर नकल ली तो पूरे मामले की जानकारी मिली। पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच पर धाेखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें