तिर्वा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने तिर्वा एसडीएम को तहसील परिसर को हर रोज सैनिटाइज करवाने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। उनके आदेश पर एसडीएम ने तहसील परिसर को सैनिटाइज करावाया। हलांकि अभी थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वह भी जल्द कराई जाएगी।
अमर उजाला ने सात जून के अंक में वकीलों के थर्मल स्क्रीनिंग की मांग की खबर को फोटो समेत प्रकाशित किया था। इस खबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन दीक्षित ने संज्ञान लेकर तिर्वा एसडीम को थर्मल स्क्रीनिंग व तहसील परिसर को हर रोज सैनिटाइज करवाने के आदेश दिए। इससे अफसर से लेकर वकील, वादकारी व कर्मचारी कोराना संक्रमण से बचे रहे।
अमर उजाला ने इसका खबर को आठ जून के अंक में सचिव ने दिए तहसील तिर्वा में थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज कराने के निर्देश को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसडीएम जयकरन ने सचिव के आदेश को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को तहसील खुलते ही पूरे तहसील परिसर को सैनिटाइज कराया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत से कर्मचारियों को बुलाकर तहसील कार्यालयों समेत वकीलों के चैंबरों पर सैनिटाइज किया गया। तहसील में जल्द ही आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
तहसील परिसर को सैनिटाइज कराते एसडीएम- फोटो : KANNAUJ