फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं पालकी की यात्रा में जमकर झूमे भक्त

Fri, 20 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में गुरुवार को भक्तों ने साईं पालकी निकाली। इस दौरान भक्ति गीतों पर भक्त जमकर थिरके। मोहल्ला गोपालनगर स्थित शिव मंदिर से साईं भक्तों ने साईं पालकी निकाली। साथ में कई झांकियां चल रही थी।
विज्ञापन


यात्रा चकोर रोड, तिर्वा रोड, जीटी रोड होते हुए गोपाल नगर जाकर समाप्त हुई। जहां भंडारे का आयोजन किया गया। कंधों पर पालकी उठाते युवक साईं के जोरदार जयकारे लगा रहे थे। बज रहे भक्ती गीतों पर युवक महिलाओं ने नृत्य किया।

यात्रा समाप्त होने के बाद हवन कर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान देवेंद्र देव, हरिओम गुप्ता, जितेंद्र कौशल, कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें