फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 वीडीसी प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

Fri, 20 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक क्षेत्र के 89 ग्राम प्रधान पदों के लिए दाखिल हुए सभी 735 प्रत्याशियों पर्चे जांच के अंतिम दिन वैध पाए गए, वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के 38 पर्चे कई कमियों के चलते खारिज कर दिए गए। इसके अलावा 1,009 सदस्य पदों के सापेक्ष 1,005 नामांकन पत्र दो दिनों में दाखिल हुए थे। जांच के पहले दिन भी दो पर्चे निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने बताया कि अंतिम दिन नामांकन पत्रों में जांच में कई कमियां मिलीं। सौंसरी के वार्ड आठ से ताराचंद्र पुत्र पंचम और वार्ड दो से सुनीता पत्नी समर सिंह के नामांकन पत्र में जाति प्रमाण पत्र न होने से निरस्त कर दिया गया। गंगधरापुर के वार्ड चार से रामवरन पुत्र मौजीलाल की जमानत राशि कम थी।

वैसापुर पट्टी के वार्ड 12 से पर्चा दाखिल करने वाले श्याममोहन ने एससी के लिए आरक्षित वार्ड से नामांकन कर दिया, जबकि वह पिछड़ा वर्ग में आते हैं। मोचीपुर के वार्ड एक से नामांकन करने वाली प्रेमा देवी पत्नी बृजकिशोर ने रसीद ही नहीं लगाई। बहादुरपुर के वार्ड एक से नामांकन करने वाले बसंत लाल पत्र रामेश्वर ने शुल्क कम जमा करने की रसीद लगाई।
विज्ञापन


मोचीपुर के ही वार्ड चार से सगुना पत्नी मुनेश ने रसीद नहीं लगाई। मानीमऊ के वार्ड आठ से नामांकन भरने वाले राधेश्याम ने प्रस्तावक गलत लगाया। नेरा के वार्ड नौ से विवेक पुत्र रामदत्त व वार्ड 11 से नामांकन करने वाले शीरेंद्र पुत्र रामदुलारे ने शुल्क कम जमा किया। वार्ड 12 के स्वदेश पुत्र रामनाथ ने जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया।

गुखरू के वार्ड सात से दीपक पुत्र राकेश की उम्र जांच में कम मिली। इसी तरह सहजापुर के वार्ड सात से दीपक ने एससी महिला सीट से पर्चा दाखिल कर दिया। कछोहा के वार्ड छह से आरती पत्नी शिव की ओर से दाखिल मतदाता सूची में कमी मिली। वैरियापुर पट्टी के वार्ड 11 से नीलम पत्नी सुनील की उम्र कम मिली।

महमूदपुर बीज के वार्ड 12 से कोठिला का प्रस्तावक दूसरे वार्ड का निकला। मेहंदीपुर के वार्ड आठ से राधेश्याम की जमानत राशि नहीं जमा पाई गई। चौधरियापुर के वार्ड छह से जितेंद्र पुत्र राजेश का प्रस्तावक भी उसी वार्ड का नहीं निकला। अकबरपुर सराय के वार्ड दो से अभिषेक पुत्र राजीव की उम्र कम मिली।

इसके अलावा सढियाुपर के वार्ड 12 महिला सीट से राजवीर पुत्र रामविलास ने पर्चा दाखिल किया। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड तीन से विनय कुमार के नामांकन पत्र में रसीद नहीं मिली। पाइंदाबाद के वार्ड 12 से पर्चा भरने वाले जगजीवन की रसीद नहीं निकली। मित्रसेनपुर के वार्ड छह से नामांकन करने वाले श्रवण पुत्र रघुवीर की उम्र कम मिली।

यहीं के वार्ड आठ से पर्चा दाखिल करने वाले सुरजीत पुत्र सुशील पिछड़ा वर्ग में थे, पर पर्चा एससी सीट से भर दिया। रामपुर के वार्ड 11 से रामनाथ पुत्र रामस्वरूप पिछड़ा वर्ग के नहीं थे। भवानीपुर प्रताप के वार्ड दो से राव अभिषेक के प्रस्तावक में दिक्कत थी।

आंटी के वार्ड एक से अरुण पुत्र विशुन दयाल और वार्ड नौ से रामअवतार पुत्र मौजीलाल ने महिला सीट से दावेदारी कर दी। जसौली के वार्ड एक से हसन्नो पुत्र बाबू, वार्ड पांच से रसीद खां पुत्र अजीज, वार्ड छह से मुश्ताक खां पुत्र हकीब ने महिला सीटों से नामांकन किए।

वार्ड 11 से संगीता देवी ने प्रस्तावक उसी वार्ड का नहीं लगाया। वार्ड 13 में मंजू देवी पत्नी नौरंग सिंह ने भी प्रस्तावक दूसरे वार्ड का लगाया। वार्ड 14 से बलवीर पुत्र गयाप्रसाद ने महिला सीट से नामांकन किया था। फुगहा के वार्ड छह से अशोक कुमार पुत्र वासुदेव ने धनराशि कम जमा की।

वार्ड पांच से कुंवरपाल सिंह पुत्र रामभरोसे और गागेमऊ के वार्ड 15 से जगराम सिंह पुत्र कलियान ने भी धनराशि कम जमा की। रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि उपरोक्त सभी 38 प्रत्याशियों के पर्चे जांच में खारिज हुए। वहीं प्रधान के सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें