कस्बे में गुरुवार को भक्तों ने साईं पालकी निकाली।
इस दौरान भक्ति गीतों पर भक्त जमकर थिरके। मोहल्ला गोपालनगर स्थित शिव
मंदिर से साईं भक्तों ने साईं पालकी निकाली। साथ में कई झांकियां चल रही
थी।
यात्रा चकोर रोड, तिर्वा रोड, जीटी रोड होते हुए गोपाल नगर जाकर समाप्त
हुई। जहां भंडारे का आयोजन किया गया। कंधों पर पालकी उठाते युवक साईं के
जोरदार जयकारे लगा रहे थे। बज रहे भक्ती गीतों पर युवक महिलाओं ने नृत्य
किया।
यात्रा समाप्त होने के बाद हवन कर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें
सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान देवेंद्र देव, हरिओम गुप्ता,
जितेंद्र कौशल, कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।