10 फरवरी को पश्चिमी बाईपास से साईं शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजन के लिए पीपल चौराहे पर साईं कार्यसमिति की
बैठक हुई जिसमें साईं शोभायात्रा सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
संदीप
दुबे ने कहा कि 10 फरवरी को सुबह आठ बजे से पश्चिमी बाईपास से साईं पालकी
शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर तक
जाएगी। पीपल चौराहा पर स्थित विजयनाथ साईं मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया
गया है।
नगर में दो भव्य साईं स्वागत द्वार बनाने के साथ सड़क के दोनों ओर
आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत लाइट से सजावट कराई गई है। बैठक में सभासद
रमाकांत त्रिपाठी पप्पी, अनुज गुप्ता, मनीष शर्मा, सचिन तिवारी, शरद
गुप्ता, कुलजीत गुप्ता, विमलेश दुबे, शांतनु दुबे, डॉ. प्रदीप सिंह, संदीप
कौशल, वीरेंद्र गुप्ता ललू, आशीष त्रिपाठी, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।