फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई भक्तों ने मनाया नव वर्ष

Fri, 02 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपल चौराहा स्थित साई बाबा मंदिर में भक्तों ने अनूठे अंदाज में नव वर्ष मनाया। बूंदी के प्रसाद के साथ सभी को गरमागरम चाय भी पिलाई गई।
विज्ञापन


मंदिर में हर गुरुवार को शाम के समय हलवा पूड़ी का प्रसाद वितरित होता है, लेकिन रात में हुई रिमझिम वर्षा के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने और गुरुवार के दिन ही नव वर्ष पड़ने से भक्तों ने योजना में बदलाव किया। 75 किलो बूंदी मंगाई और 40 किलो दूध की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 11 बजे से बूंदी के प्रसाद का वितरण शुरू किया गया। साथ ही हर राहगीर को गरम चाय भी पिलाई गई। इस दौरान अनिल गुप्ता, सभासद रमाकांत त्रिपाठी उर्फ पप्पी, जग्गू गुप्ता, संदीप दुबे, अनुज गुप्ता, विनय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें