फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बिछा मक्का, हादसों की आशंका, थाना प्रभारी ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। किसान सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं। इससे वाहन चालक परेशान हैं। वहीं हादसों की आशंका रहती है। थाना प्रभारी ने सड़कों पर मक्का न सुखाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हर साल प्रशासन सड़क पर मक्का न सुखाने के निर्देश जारी करता है। इसके बाद भी किसान मनमानी करते हैं। इस बार भी सड़कों पर मक्का सुखाया जा रहा है। मक्का पड़ा होने से सड़क संकरी हो जाती है। इससे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
इलाके के नरेंद्र सिंह, लाल सिंह, पुरुषोत्तम, सुरेश, मेवाराम, मातादीन ने बताया कि तालग्राम ब्लाक इलाके के ताहपुर, तेराजाकेट, छिबरामऊ ब्लाक के मुख्य मार्गों और सिलुआपुर, चौखटा, ऊमरपुर, अमोलर की सड़कों पर मक्का सूख रहा है। इससे फिसलने से बाइक सवार आए दिन चुटहिल हो रहे हैं। इनका कहना था कि सड़कों पर मक्का सुखाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि इलाके के भ्रमण के दौरान सड़क पर मक्का फैलाने वालों को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें