फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की मौत, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पिता को दवा दिलाने फर्रुखाबाद जा रहे युवक की बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार युवक के पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मां व बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडाला निवासी अर्जुन (35) बाइक से मां संतोषी कुमारी (75) के साथ पिता रामसेवक (80) को दवा दिलाने फर्रुखाबाद जा रहे थे। तालग्राम रोड पर बहबलपुर के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनाें सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हेलमेट पहने होने से अर्जुन को ज्यादा चोटें नर्हीं आइं। माता और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामसेवक व संतोषी कुमारी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को फर्रुखाबाद में एक निजी चिकित्सालय ले गए। यहां रामसेवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
रामसेवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे अर्जुन ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी करते थे। काफी समय से बीमार थे। वह पिता को दवा दिलाने फर्रुखाबाद जा रहा था। तभी हादसा हो गया। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें