फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में बिजली व्यवस्था न सुधरी तो आंदोलन

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से वार्ता करते पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कई दिन से सौरिख इलाके में तीन या चार घंटे बिजली मिल रही है। इस पर सपाइयों ने एक्सईएन से वार्ता की। व्यवस्था में सुधार न होने पर सात दिन बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर एक्सईएन रवींद्र कुमार से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सौरिख उपकेंद्र से सैकड़ों गांव जुडे़ हैं। किसानों को 24 घंटे में तीन या चार घंटे बिजली मिल रही है। सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने लगी हैं। किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र के कुछ कर्मचारी पैसे लेकर कुछ खास फीडर चलाते हैं। एक्सईएन ने जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
वार्ता के बाद सपाइयों ने सुधार न होने पर सात दिन बाद उपकेंद्र पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। योगेंद्र यादव, गोलू यादव, शिवशंकर प्रधान, सोनू, रोहित यादव, नागेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल व कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें