फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
गांव में तैनात पीएसी बल। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
चपुन्ना(कन्नौज)। चौकी क्षेत्र के पाह गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी- डंडे चल गए। मारपीट के बीच पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

भावलपुर निवासी पूसेलाल कोरी को साल 1995 में एक बीघा का पट्टा हुआ था। इसी के पास में पाह गांव के सुरेश दिवाकर का 7.75 बीघा का खेत है। छिबरामऊ बिधूना फोरलेन के कारण यह जमीन काफी कीमती है। मंगलवार को पूसेलाल अपनी जमीन पर मिट्टी डलवा रहे थे। सुरेश दिवाकर के आपत्ति किए जाने पर प्रधान इंद्रपाल सिंह ने लेखपाल अवधनरायन को पैमाइश के लिए बुला लिया। विवाद बढ़ता देख लेखपाल मौके से चले गए। पैमाइश को लेकर इंद्रपाल और सुरेश के बीच विवाद शुरू हो गया।
प्रधान इंद्रपाल सिंह का आरोप है कि रात करीब दस बजे वह अपने घर पर बैठे थे। उसी समय दस लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। इसमें प्रधान और भतीजा नीरज घायल हो गया। दूसरे पक्ष से अजीत पुत्र सुरेश का कहना है कि वह अवधेश यादव के भट्ठे से ईंट लेने जा रहे थे। रास्ते में इंद्रपाल ने अपने पुत्र टोनू और मोनू के साथ घेर लिया। मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि भावलपुर के करीब 15 लोगों ने धावा बोल कर सड़क के किनारे रखे छप्पर में आग लगा दी। निर्माणाधीन सड़क पर पडे़ पत्थर उठाकर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। विवाद की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी ने दोनों पक्षों को थाने भिजवा दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया है।
विज्ञापन

वहीं एएसपी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिवकुमार थापा, छिबरामऊ कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष कृष्णलाल पटेल खड़िनी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। गांव में पीएसी बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें