फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास, पत्नी, साले व ममिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। सुरसी पुलिस चौकी के इंचार्ज सूर्य कुमार शुक्ला के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी सास, पत्नी, साले व ममिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट सूर्य कुमार के बड़े भाई सतीश ने दर्ज कराई है। वहीं बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव लेकर रात में ही बाराबंकी चले गए।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सूर्य कुमार शुक्ला(35) बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में अमोली कला गांव के रहने वाले थे। बुधवार देर शाम पुलिस चौकी में सास से मोबाइल पर बात करते समय तनाव में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली थी। पोस्टमार्टम बुधवार देर रात लगभग तीन बजे हुआ। गोली कनपटी से आरपार हो गई थी। चौकी इंचार्ज सूर्य कुमार के भाई सतीश कुमार व थाने के दरोगा जितेंद्र कुमार शव को लेकर भोर में ही बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। इधर, फोरेंसिक टीम ने बुधवार को घटनास्थल पर छानबीन की। घटना से संबंधित तथ्य जुटाए। रिवाल्वर को सील कर दिया गया। इसे बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
सीओ दीपक दूूबे ने बताया कि सूर्य कुमार अपने भाइयों हरीश, सतीश में छोटे थे। इस मामले में सूर्य कुमार की पत्नी, सास, साले और ममिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। विवेचक सभी के बयान लेकर चार्जशीट दाखिल करेंगे। इधर, पत्नी नेहा तिवारी के मायके बंथरा लखनऊ से किसी ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें