फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक किसान के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। दरवाजे के बाहर सो रहे वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। किसान की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने सुबह हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया। शव को कब्जे में ले लिया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव उदय राजपूत ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना के गांव गुंदारा निवासी 70 वर्षीय किसान जागेश्वर प्रसाद मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सांड़ ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने सांड़ को भगाया। इसके पहले ही जागेश्वर प्रसाद ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह परिजनों ने गांव में हंगामा कर दिया। परिजनों ने बताया कि रात को गोशालाओं से गोवंशों को छोड़ दिया जाता है। इससे घटनाएं हो रही हैं।
थाना प्रभारी सुजीत कुमार वर्मा ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव उदय राजपूत ने प्रदेश सरकार से किसान के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें