फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, राशन नहीं देते कोटेदार, गाली देकर भगा दिया जाता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कोटेदार की शिकायत करने आए मायानगर के ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। साहब, कोटेदार राशन नहीं देते। मांगने पर गाली देकर भगा देते हैं। दूसरे कोटेदार के पास राशन लेने जाने पर उन्हें भी मना कर दिया जाता। यह दर्द सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव मायानगर के ग्रामीणों का है। सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से शिकायत की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने पूर्ति विभाग को फोन कर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे श्याम सुंदर, नीरज कुमार, निर्मला, हरिनाथ, इतवारी लाल, राजेश कुमार, मुन्नी, पूजा, रामकांती, संगीता, जय देवी समेत पचास से अधिक लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से फरियाद की। ग्रामीणों ने कहा कि साहब कुछ भी करो, राशन दिला दो। कई माह से राशन नहीं मिला है। कभी राशन मिला भी तो कई यूनिट काट दिए गए। इससे वह लोग परेशान हैं। वह पास के गांव के कोटेदार के यहां जाते हैं तो उन्हें भी मना कर दिया जाता। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम ने जिला पूर्ति अधिकारी को फोन कर मामले की जांच करने और राशन दिलवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें