फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जबरदस्ती से हुआ बवाल

Wed, 08 Apr 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को रास्ता जाम किया तो पुलिस ने जबरदस्ती रास्ता खुलवाने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ताओं की पिटाई किए जाने से माहौल बिगड़ा। पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भाजपाइयों ने पथराव किया। इस दौरान आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। दुकानदार दहशत में रहे।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे की अगुवाई में सैकड़ों भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता पुरानी दीवानी न्यायालय के आसपास एकत्र होने लगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। इसी बीच क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह व कोतवाल भुल्लन यादव भी मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक कल्यान सिंह से वार्ता कर प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करने के लिए कहा।

तभी कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जीटी रोड के बीचो बीच बैठ गए। हाथों में काली पट्टी बांधे व काले झंडे लेकर इन प्रदर्शनकारियों ने सरकार को कोसना शुरू कर दिया। नारेबाजी व रोड जाम होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक घसीटकर किनारे ले जाने का प्रयास किया तो टकराव हो गया। पुलिसवालों ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की मार से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों को जिधर जगह मिली उधर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


गलियों में पहुंचने पर पीछा कर रही पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। यह  देख बचने के लिए पुलिस वाले जान बचाने के लिए उलटे पैर भागकर जीटी रोड पर इकट्ठा हुए। पुलिस की लाठियों की मार से भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, छोटू यादव, जिला पंचायत सदस्य बलवंत कुशवाहा, मनोज अवस्थी लल्ला, श्यामजी मिश्रा, रंजीत कश्यप, तरुण चंद्रा समेत कई अन्य चुटहिल हो गए। बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

मुकदमा लिखकर जेल भेजेंगे- कोतवाल
कन्नौज। कोतवाल भुल्लन यादव ने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद भाजपाइयों व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर जाम लगाकर गुंडागरदी की है। बवाल करने वाले जो लोग चिह्नित हो गए हैं उनको मुकदमे में नामजद व शेष को अज्ञात के तौर पर अभियुक्त बनाया जाएगा। गुरुवार से ताबड़तोड़ दबिश देकर हंगामा करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस बार बवाली बचेंगे नही।

जुलूस निकालकर तहसील में की सभा
कन्नौज। रेलवे स्टेशन चौराहा पुरानी कचहरी के सामने बवाल के बाद भाजपा नेता सुब्रत पाठक, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी, वीर सिंह भदौरिया, अनिल गुप्ता, अजय वर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, रामशंकर लोधी, सदरुल हसन समेत कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे। बाद में प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पवन त्रिवेदी, विक्रम त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, आकाश मिश्रा, नितीश तिवारी, शिवा सैनी, बउआ कटियार, जीतू तिवारी, रजनीश राजपूत, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें