फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाते से पार कर दिए 62500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शिक्षक चाचा के खाते से रुपये उड़ाने के बाद साइबर ठगों ने भतीजे को निशाना बनाया। उसके बैंक खाते से चार बार में 62 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही बैंक खाते को सीज करा दिया है।
विज्ञापन



ग्राम हमीरपुर लोकपुर निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि वह प्राॅपर्टी डीलर का काम करते हैं। शुक्रवार को उसके फोन पर एक युवक की कॉल आई और बातों में फंसा कर उसके एसबीआई बैंक में संचालित खाते की डिटेल पूछ ली। उसके बाद जालसाजों ने कुछ समय के अंतराल में ही चार बार में उसके खाते से 62500 रुपये पार कर दिए। खाते से हजारों रुपये निकलने से परेशान युवक ने बैंक पहुंचकर खाते को फ्रीज कराया। साथ ही कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। बता दें कि इससे अभिषेक यादव के चाचा कमलेश यादव जो परिषदीय विद्यालय महमूदपुर खास में सहायक अध्यापक है। इनके खाते से साइबर ठगों ने 27500 रुपये निकाल लिए थे। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। साइबर टीम से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें