फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मध्याह्न भोजन के लिए स्कूलों को भेजी गई 1.68 करोड़ की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। परिषदीय एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण योजना के तहत स्वच्छ, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाता है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की स्वीकृति पर बुधवार को स्कूलों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1.68 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन


बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि जिले में 1006 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक, 194 कंपोजिट, 13 सहायता प्राप्त मदरसे समेत 1576 स्कूलों में छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। छात्रों के पोषण स्तर को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीएम की पहल पर प्रत्येक बुधवार को दूध वितरण की अतिरिक्त व्यवस्था लागू की गई है। प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को 150 मिलीलीटर तथा उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को 200 मिलीलीटर ताजा दूध उपलब्ध कराया गया। यह पहल न केवल बच्चों के शारीरिक विकास एवं ऊर्जा वृद्धि में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मध्याह्न भोजन व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी प्रधान व प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करें कि भोजन पूर्ण स्वच्छता, गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार एवं वितरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें