फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छिबरामऊ को मिल सकती है बाईपास की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर से गुजरे नेशनल हाईवे पर अक्सर होने वाले हादसों को देखते हुए नए बाईपास की मांग मुखर होने लगी। समस्या को लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने बुधवार को मोहर लगा दी। ऐसे में आने वाले समय में नगर को नए बाईपास की सौगात मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के अलीगढ़-कानपुर खंड का दो साल पहले चौड़ीकरण कराया गया था। नगर क्षेत्र में कई जगहों पर हाईवे को असुरक्षित छोड़ दिया गया। उसके बाद से आए दिन हाईवे पर हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक 50 से अधिक लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। चेयरमैन मनोज दुबे, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुुप्ता, किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता समेत कई व्यापारियों ने नगर आगमन पर समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंपकर नए बाईपास की मांग उठाई थी।
समाज कल्याण मंत्री ने 29 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मिलकर लोगों की समस्या से अवगत कराते हुए पत्र सौंपा था। उनके पत्र को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 22 जनवरी को मंत्री को भेजे गए पत्र में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के अलीगढ़-कानपुर खंड में स्थित छिबरामऊ में नए बाईपास के निर्माण के लिए विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीपीआर के तकनीकी परीक्षण एवं अन्य रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें