फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर 1.18 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुबई में अच्छी नौकरी और ऊंचा वेतन का लालच देकर एक युवक से 1.18 लाख रुपये की ठगी का मामला बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गदनपुर नरहा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि कौशांबी के मंझनपुर थाना की चौकी जलालपुर के पतौना निवासी बृजेश कुमार ने उसे झांसे में लेकर विदेश में अच्छे पैकेज पर फ्रूट कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि उसने फ्रूट कंपनी में पैकिंग व लोडिंग-अनलोडिंग का काम करने के एवज में 50 हजार रुपये वेतन के साथ रहने व खाने की व्यवस्था मुफ्त दिलाने का वादा किया था।
आरोपी ने वीजा और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर पीड़ित से 1,18,000 रुपये अपने तथा अपने भाई दीपू गौतम के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 18 मई को पीड़ित को मुंबई से दुबई भेज दिया गया। वहां पर पीड़ित का पासपोर्ट और कागजात जमा करा लिए गए और उससे वादा किए गए काम की बजाए कूड़ा उठाने और साफ-सफाई के काम में लगा दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे बिना पासपोर्ट के भगा देने की धमकी दी। पीड़ित ने जब बृजेश से संपर्क किया तो उसने मदद करने से इन्कार कर दिया और अपशब्द कहते हुए धमकी दी। किसी तरह परिजन से रुपये मंगवाकर और आपत्ति प्रमाण पत्र बनवाकर 29 जुलाई को वतन आ गया। कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश कुमार शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें