फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गुरु पूर्णिमा स्नान को लेकर किया गया रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जिले में रूट डायवर्ट किया गया है। स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए, यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने स्नानार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गुरु पूर्णिमा स्नान के अवसर पर स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए नौ जुलाई की दोपहर 12 बजे से 10 जुलाई की शाम आठ बजे तक महादेवी घाट पुल व शहर की ओर जाने वाले वाहनों की रोक लगा दी है।
कहा कि गुरु पूर्णिमा स्नान के अवसर पर अन्य जनपदों से स्नानार्थियों की भीड़ महादेवी घाट पर पहुंचती है। स्नानार्थियों का आश्रमों में गुरुओं के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ेगा। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग अलर्ट हो गया है। पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें