फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 26 Jun 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
निहाल (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड पर सोमवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जनपद के थाना जहानगंज अंतर्गत ग्राम जरारी निवासी अनवार हुसैन का पुत्र निहाल (17) गांव के ही अपने मित्र शानूू (20) पुत्र अख्तर के साथ बाइक से गुरसहायगंज जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे ग्राम करमुल्लापुर के पास सामने से आ रही आजाद नगर डिपो कानपुर की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और बस दोनों युवकों को रौंदते हुए निकल गई। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से दोनों घायलों को नगर के सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने निहाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शानू को मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद भाग रही रोडवेज बस को पुलिस ने शहर की कांशीराम कालोनी के पास पकड़ लिया। पुलिस ने मृतक युवक निहाल का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कन्नौज भेज दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उसके शरीर के अलावा सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन


गांव का सबसे मेधावी था निहाल
फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम जरारी निवासी अनवार हुसैन खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। दो बड़े पुत्रों उसीम व वसीम की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा पुत्र निहाल पढ़ाई कर रहा था। वह गांव में सबसे मेधावी माना जाता था। इस वर्ष इंटर बोर्ड की परीक्षा में उसने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह गुरसहायगंज में रह रहे अपने मौसा तारिक के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरसहायगंज के आकाश एजूकेशन सेंटर में पढ़ रहा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, उसकी मौसी के घर भी मातम छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें