फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित किसान को नही मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मानीमऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के गांव उदैतापुर के 35 बीघा फसल जलने के मामले में पीड़ित अतुल कुमार दुबे को सरकार की ओर से कोई मदद मुहैया नहीं कराई जाएगी। वहीं रविवार को मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन को खेत स्वामी कुछ भी बताने में असमर्थ रहा। आग लगने के मामले में अभी तक कहीं कोई तहरीर नहीं दी गई हैं।

सदर तहसीलदार एसडी पवार ने बताया कि मानीमऊ क्षेत्र के गांव उदैतापुर में मक्के के खेत में लगी आग के मामले में तहसील प्रशासन की ओर से कोई मदद मुहैया नहीं कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा से नष्ट हुई फसल के मामले में मदद मुहैया कराई जाती हैं।
विज्ञापन


बताया कि रविवार को तहसील प्रशासन की टीम पीड़ित के बयान दर्ज करने गई थी, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ था। वह नहीं बता सका कि आग किसने लगाई। यदि वह बताता तो तहसील प्रशासन की ओर से आग लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाती। आग लगने का मामला संदिग्ध लग रहा हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा हैं कि रंजिशन खेत में आग लगाई गई हैं। वहीं, सूत्राें का कहना हैं कि आस-पास के कुछ खेतों में मक्के की फसल टूट चुकी थी, उसी के पड़े अवशेषों में किसी ने आग लगा दी जिससे अतुल कुमार दुबे के खेत में आग लग गई।

- शनिवार को 35 बीघा के मक्के के खेत में लगी थी आग
- सदर तहसीलदार ने कहा कि सिर्फ दैवी आपदा पर मिलती है मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें