फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन छोड़ा तो नपेंगे

Sun, 06 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर की तर्ज पर अब सड़क किनारे अवैध तरीके से अपने वाहनों को पार्क कर गायब होने वाले चालकों की खैर नहीं होगी। ऐसे वाहनों को पुलिस तत्काल अपने कब्जे में लेगी। इसके लिए पुलिस को वाहन उठाने वाली क्रेन मिल गई है।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया पर अमल ग्राम पंचायत चुनाव समाप्त होते ही शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय पर अकसर मुख्य मार्गों पर जाम लगने समस्या बनी रहती है। इसके पीछे वाहनों का अवैध तरीके से पार्क किया जाना भी प्रमुख कारण है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के पास अभी तक वाहनों को कब्जे में लेने के लिए कोई साधन नहीं था।

इसके चलते वाहन चालक एवं स्वामी मनमानी करते चले आ रहे हैं। अब यह मनमानी नहीं चल सकेगी। अब पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मुख्य मार्गों और बाजारों में सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े चौपहिया वाहनों को कब्जे में लेने के लिए क्रेन की व्यवस्था की है। यह क्रेन वाहन को पीछे या आगे से उठाकर बांध लेगी।
विज्ञापन


इसके बाद सीधे वाहन को कोतवाली में खड़ा करेगी। इस व्यवस्था से शहर एवं सरायमीरा में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। यही नहीं यदि किसी वाहन को पुलिस ने क्रेन से कोतवाली के लिए रवाना कर दिया, तो उसे किसी भी दशा में नहीं छोड़ा जाएगा। कोतवाली में जुर्माना की रसीद कटाने के बाद ही वाहन को मुक्त किया जाएगा।

मुक्त करते समय वाहन चालक या उसके स्वामी को वाहन के पूरे कागजात प्रस्तुत करने होंगे। यही नहीं वाहन स्वामी होने का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही इसे कड़ाई से अमल में लाया जाएगा। क्रेन को तिर्वा क्रासिंग पर खड़ा किया जाएगा।

सड़क किनारे खड़ी कार यदि पुलिस को दिखी तो तत्काल क्रेन चालक को मोबाइल पर सूचना दी जाएगी। कुछ ही मिनटों में क्रेन मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में ले लेगी। यही नियम कन्नौज शहर में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें