फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मरहम के इंतजार में सड़कें, गड्ढों में हिचकोले खा रही जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश से इत्रनगरी की कई प्रमुख सड़कें बदहाल हैं। जगह-जगह सड़क की परत उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर गिट्टी उखड़कर सड़क पर फैल गई है। दोपहिया वाहन सवार फिसलने से गिरकर जख्मी हो रहे हैं। जिम्मेदार बारिश बंद होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे। संवाद न्यूज एजेंसी ने शनिवार को जिले में पड़ताल की तो पानी निकलने के बाद कई जगह सड़कों की परतें उखड़ी मिलीं।
विज्ञापन


तालग्राम रोहली जाने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क पर नहर के समीप एक साल से खराब पड़ी है। यहां सड़क न होने से राहगीर पैदल चलकर गड्ढों से निकलते हैं। यहां खतरे के चलते मार्ग बंद किया गया है, फिर भी श्रद्धालु व राहगीर निकलते हैं। वहीं, कुछ जगह गड्ढे भरने के लिए डाली गई गिट्टी सड़क पर फैली नजर आई। इससे फिसलन है। यही हाल छिबरामऊ तहसील जाने वाली रोड का है। यह सड़कें जिले के प्रमुख मार्ग हैं। जिले की कई सड़कें काफी हिस्से में उखड़ गई हैं, कुछ जगह गड्ढे हो गए हैं।
मार्गों पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को गति कम कर निकलना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और गंभीर है। गड्ढे दिखाई न देने से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले कई मार्गों पर जगह-जगह सड़क जर्जर हैं। इन रास्तों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय रहते कराई जाए ताकि हादसे न हों।
विज्ञापन


दृश्य : एक
फोटो :47: गड्ढों से होकर गुजरते राहगीर व श्रद्धालु। संवाद
नहर के पास एक साल से कटी पड़ी सड़क
तालग्राम से रोहली को जोड़ने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क पर नहर के समीप बीते एक साल से गहरा गड्ढा व सड़क कटान है। लगातार हादसों की आशंका के चलते प्रशासन ने इस रास्ते पर आवागमन बंद कर दिया है। इसके बावजूद रोहली मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इसी मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। एक साल बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत न होना विभागीय उपेक्षा को दर्शाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
-
दृश्य : दो
फोटो :48: तिर्वा से गुरसहायगंज मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे। संवाद
गड्ढों और जलभराव से बढ़ी राहगीरों की आफत
तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर स्थित नदसिया गांव के पास सड़क पूरी तरह बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसमें जलभराव होने से यह रास्ता राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। पानी से भरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति और भी विकट हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
-
दृश्य : तीन
फोटो :49: छिबरामऊ तहसील जाने वाली सड़क की दुर्दशा। संवाद
गड्ढों में सड़क तब्दील, राहगीर परेशान
छिबरामऊ तहसील की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे न सिर्फ आवागमन को बाधित कर रहे हैं, बल्कि आए दिन हादसों का कारण भी बन रहे हैं। तहसील जाने वाले आम नागरिकों, वकीलों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यह मार्ग जलभराव के कारण तालाब का रूप ले लेता है।

वर्जन
मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए टेंडर की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। बारिश थमते ही सभी चिन्हित सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार सड़कों की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

- दीपेश अस्थाना, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें