फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। घर में किशोरी की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई। परिजनों ने झोलाछाप से इलाज कराया, जिसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई और परिजन सीएचसी ले गए। वहां पर डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र की चौकी अनौगी के गांव पछायपुरवा निवासी सोनम (13) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गांव में ही झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे और उसका इलाज कराया। इलाज के बाद अचानक सोनम के मुंह से झाग आने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और उसे दोपहर दो बजे सीएचसी लेकर पहुंचे।वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
किशोरी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चंद्रा ने बताया कि किशोरी के परिजन बुखार आने के बाद झोलाछाप से इलाज कराने की बात कह रहे थे। सीएचसी में जब किशोरी को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देने पर किशोरी की मां नाराज होने लगी और परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें