फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर बिखरी गिट्टी बनी बवाल-ए-जान

Sat, 26 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अनौगी मोड़ पर कई महीने से पड़ी गिट्टी हादसे को दावत दे रही है। लोगों ने इसे हटवाने की मांग की है। मां शीतला देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा, हिमाचल शर्मा, उमेश यादव, केशवराम तिवारी, सियरमऊ के प्रधान रामप्रकाश सक्सेना, संतोष आदि का कहना है कि गांवों में लिंक रोड को बनाने को ठेकेदार गिट्टी और बोल्डर मेन रोड पर डाल देते हैं।
विज्ञापन


इससे मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। ठेकेदार गिट्टी को महीनों में धीरे-धीरे हटवाते हैं। इसके अलावा अनौगी जेल रोड पर कई अंधा मोड़ है, इसलिए गिट्टी अब लोगों के लिए बवाल-ए-जान बन गई है। रात के अंधेरे में कई बार साइकिल और दोपहिया वाहन सवार भी गिट्टी से गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता है। लोगों ने गिट्टी हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें