फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लीकेज पाइप लाइन से सड़क क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कन्नौज। सरकार की ओर से सड़कों की मरम्मत करने और गड्ढामुक्त करने के लिए कई दावे किए गए। इस बार दीपावली तक सड़कों के सभी गड्ढे भरने के निर्देश भी थे। उसी कड़ी में शहर के बीच से गुजरी जीटी रोड के गड्ढे भी भरे गए। कुछ ही दिन बाद फिर से गड्ढे दिखने लगे हैं। सदर तहसील के पास लीकेज पाइप लाइन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और पानी दोनों की बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन




शहर के अलावा जीटी रोड पर पड़ी पाइप लाइनों में जगह-जगह लीकेज है। इससे न केवल रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है, बल्कि सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई दिनों में जर्जर पड़ी सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना वाहन सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। खासकर रात के दौरान गड्ढों में पानी भरा होने से लोग अक्सर गिर रहे हैं। हैरानी की बात है कि जिस जगह सड़क खस्ताहाल हो रही है, वहां से महज चंद कदमों की दूरी पर सदर तहसील है। पूरे दिन अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों को आना-जाना रहता है। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जीटी रोड होने के कारण ट्रैफिक अधिक रहता है। जल्द ही लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें