फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेड़ काटने को लेकर विवाद, सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरौलपुर्वा गांव निवासी राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही निवासी रामनरेश ने खेत की मेड़ काटने को लेकर शनिवार की शाम को घर पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर रामनरेश के परिवार के अन्य सदस्य प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, राहुल, मनीष, गिरिजा देवी व सुमित कुमार लाठी-डंडे लेकर घर के अंदर घुस आए और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बीचबचाव करने आए आसपास के लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें