फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया। घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम डडौनी सकरावा निवासी पंकज पुत्र जयप्रकाश अपने भतीजे राम सिंह के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए क्षेत्र के कमालपुर गांव में आया था। यहां से शामिल होने के बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम बहबलपुर के सामने पहुंचे, तभी उधर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पाकर चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया। मामले की जानकारी पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें