फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित होने के बाद रविवार को बोलेरो से लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल भाई को 100 शय्या अस्पताल से सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर निवासी स्व. विश्राम सिंह का पुत्र विकास अपनी बोलेरो से बहन कंचन को शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने के लिए करीब 15 दिन पहले बरेली ले गया था। परीक्षा स्थगित होने पर दोनों भाई-बहन घर लौट रहे थे। ग्राम ब्राहिमपुर में नमस्ते इंडिया कंपनी के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कंचन की मौके पर मौत हो गई। घायल विकास को आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से 100 शय्या भिजवाया, जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया। जानकारी पाकर विकास के परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। मामले की जानकारी पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विकास के पिता विश्राम सिंह का निधन ब्लड कैंसर की वजह से हो गया था। वह पुलिस महकमे में दीवान के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद बड़े पुत्र क्रांतिवीर को नौकरी मिल गई। वर्तमान में वह क्राइम ब्रांच बरेली में तैनात हैं। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई सत्यवीर व विकास को वहीं पर बुला लिया। विकास को बोलेरो दिलवाई थी और उसको निजी कंपनी में किराये पर लगवा दिया। क्रांतिवीर ने बरेली से बहन का फार्म डलवाया। परीक्षा देने के लिए वह पंद्रह दिन पहले ही बरेली पहुंच गई। परीक्षा स्थगित होने की जानकारी पर वह घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें