फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पीट-पीट कर वृद्ध को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। चबूतरे से मवेशी को लोडर में लादने के विरोध पर पड़ोसियों ने पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या कर दी। गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन भड़क उठे और शव को घटनास्थल से उठाने नहीं दिया। पुलिस ने मौके से तीन पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

ठठिया क्षेत्र के गांव गाढ़ापुर हरेईपुर निवासी 65 वर्षीय गंगाराम खेतीबाड़ी के साथ पशुपालक है। रविवार शाम करीब चार बजे एक मवेशी की बिक्री की थी। खरीदार से लोडर से मवेशी को लेने आया था। इससे गंगाराम पड़ोसी के चबूतरे से लोडर में मवेशी को लाद रहा था, जिसका पड़ोसियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर गंगाराम और पड़ोसियों के बीच हाथापाई होने लगी। मामला बढ़ने पर पड़ोसियों ने गंगाराम को बेरहमी से पीट दिया। इससे घटनास्थल पर गंगाराम की मौत हो गई। पुत्र शिव सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव उठाने नहीं दिया। पुलिस ने तीन पड़ोसियों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंचनामा भरने के लिए पुलिस टीम को गांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें