फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत बढ़ने से शादी वाले परिवारों पर पड़ा बोझ

Sat, 02 May 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एलपीजी व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम एक महीने बाद फिर बढ़ा दिए गए, इससे पहले एक अप्रैल को कीमतें बढ़ाई गईं थीं। इसके चलते मई में वैवाहिक, धार्मिक व अन्य आयोजन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं समय पर सिलिंडर न मिलने से छोटे कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन

सरकार ने एक अप्रैल को व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दामों में 220 रुपये वृद्धि की थी, इससे स्थानीय एजेंसियों पर एक कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2200 से अधिक हो गई थी। एक महीने बाद एक मई को सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडर पर 993 रुपये की भारी वृद्धि कर दी, इससे अब स्थानीय एजेंसियों पर 19 किलो वाला व्यावसायिक गैस सिलिंडर करीब 3200 रुपये में मिल पा रहा है। हालांकि जनपद की 28 गैस एजेंसियों में करीब ढाई लाख घरेलू कनेक्शनों के सापेक्ष व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की संख्या 600 ही है।

जिले में ढाई लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं के सापेक्ष करीब 1600 व्यावसायिक गैस उपभोक्ता हैं। प्रशासन द्वारा छोटे कारोबारियों, चाट, पकौड़ा, चाय, समोसा वाले दुकानदारों को पांच-पांच लीटर वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उनकी रोजी रोटी चलती रहे। गैस की किल्लत के बीच कई छोटे कारोबारियों की दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं अधिकतर दुकानदारों ने खानपान की वस्तुओं के भाव बढ़ा दिए हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को हो रही है, जिनके यहां मई में वैवाहिक, धार्मिक या अन्य सामूहिक कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 1600 व्यावसायिक कनेक्शन हैं, इनमें बड़े होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटल शामिल हैं। जिले में इनको पर्याप्त आपूर्ति मिल रही है। आम उपभोक्ताओं को भी मांग के आधार पर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



-राजीव मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें